दस्तरस - नज़्म

अम्बरीन सलाहुद्दीनअम्बरीन सलाहुद्दीन

1 min read · 12.4K reads

उभरती है मिरे माथे की सिलवट में

शिकन धागे के खिंचने की

उधेड़े जा रही हूँ

मैं भी दिन-भर से

मुझे जब याद आता है

कि मैं कितना उलझती थी

मिरी नानी हर इक कपड़े को

चाहे वो नया ही क्यूँ न हो

इक बार कम से कम

न जब तक अपने हाथों से उधेड़ें

और सी लें

तब तलक उन को सुकूँ आता न था

मैं अक्सर सोचती थी

नक़्स क्या होता है आख़िर

हर नए जोड़े के सिलने में

भला धागे के पीछे छुप के आख़िर

कौन से ऐसे मसाइल हैं

जिन्हें मैं फिर उधेड़े जा रही हूँ

और अपने हाथ से फिर से सिलाई कर के

अपने तौर अपने ढब से

इस कपड़े में

कैसे रंग भरती जा रही हूँ

इस तरह कुछ पल सफ़र तो

मेरी अपनी ज़ात के हमराह तय पाया

मुझे उस पल में ख़ुद में

मेरी माँ नानी मिरी दादी

हर इक चेहरा नज़र आया

अम्बरीन सलाहुद्दीन
About the poet

अम्बरीन सलाहुद्दीन

View profile & all 35 Poems / Stories

More from अम्बरीन सलाहुद्दीन

  1. असीर-ए-ख़्वाब नई जुस्तुजू के दर खोलें - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    असीर-ए-ख़्वाब नई जुस्तुजू के दर खोलेंहवा पे हाथ रखें और अपने पर खोलें

    12.4K reads
  2. हम सितारों में तेरा अक्स न ढलने देंगे - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    हम सितारों में तेरा अक्स न ढलने देंगेचाँद को शाम की दहलीज़ पे जलने देंगे

    12.4K reads
  3. जब अश्कों में सदाएँ ढल रही थीं - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    जब अश्कों में सदाएँ ढल रही थींसर-ए-मिज़्गाँ दुआएँ जल रही थीं

    12.4K reads
  4. ख़ार ओ ख़स की माह ओ अंजुम से यूँ निस्बत देखी - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    ख़ार ओ ख़स की माह ओ अंजुम से यूँ निस्बत देखीमेरे ख़्वाबों की मेरे शहर ने क़ीमत देखी

    12.4K reads
  5. क्यूँ अम्बर की पहनाई में चुप की राह टटोलें - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    क्यूँ अम्बर की पहनाई में चुप की राह टटोलेंअपनी ज़ात की बुनत उधेड़ें साँस में ख़ाक समो लें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like