सितारा-बार बन जाए नज़र ऐसा नहीं होता

अंबरीन हसीब अंबरअंबरीन हसीब अंबर23 Jun 1981

1 min read · 12.4K reads

सितारा-बार बन जाए नज़र ऐसा नहीं होता

हर इक उम्मीद बर आए मगर ऐसा नहीं होता

मोहब्बत और क़ुर्बानी में ही ता'मीर मुज़्मर है

दर-ओ-दीवार से बन जाए घर ऐसा नहीं होता

सभी के हाथ में मिस्ल-ए-सिफ़ाल-ए-नम नहीं रहना

जो मिल जाए वही हो कूज़ा-गर ऐसा नहीं होता

कहा जलता हुआ घर देख कर अहल-ए-तमाशा ने

धुआँ ऐसे नहीं उठता शरर ऐसा नहीं होता

किसी की मेहरबाँ दस्तक ने ज़िंदा कर दिया मुझ को

मैं पत्थर हो गई होती अगर ऐसा नहीं होता

किसी जज़्बे की शिद्दत मुनहसिर तकमील पर भी थी

न पाया हो तो खोने का भी डर ऐसा नहीं होता

अंबरीन हसीब अंबर
About the poet

अंबरीन हसीब अंबर

जन्म : 23 Jun 1981 | कराची, सिंध संबंधी : सहर अंसारी (पिता)

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदेह 10 कविताएं1-आंखेंआंखे देखती हैं एक पल— प्रताप सोमवंशीकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राज