परमहंस रामकृष्ण और माँ शारदा का शारीरिक सम्बन्ध - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

अम्बर रंजना पाण्डेयअम्बर रंजना पाण्डेय15 Sept 1980

5 min read · 12.4K reads

बिना देह का आधार लिए कोई
सम्बन्ध नहीं होता बन्धुमणि, रक्त के सूत्र में
पिरोए जाते है ह्रदय
नाड़ीतन्त्र में विष की भाँति घुलते है प्राण
तब किसी दूसरे प्राण से एक होते है

माँमोनी का गदाई से गाढ़ दैहिक बन्ध था
जब नवबधू होकर आई तब स्तन भर आए थे दूध से
माछेरभात त्यागके गदाई माँ के स्तनों के भरोसे
करते रहे मासों भरन अपना

तिथिभर पूरे दक्षिणेश्वर में हल्ला मचाने के पश्चात्
सन्ध्या होते ही शारदामाँ के कक्ष की दिशा दौड़ते
अपनी स्त्री की गोद में था उन्हें विश्राम
अनुराग से भरकर कहते,
बामाचरन काली का गर्भ है यह गोद,
सब सुख यहीं है

कण्ठ का रोग हुआ जब खा नहीं पाते थे भात का
एक कौर भी जल का घूँट नहीं उतरता था नीचे
तब बूढ़ वयस में भी माँ को आ गया अपने गदाई के
लिए धारों दूध
गदाई लजाते, व्रत साधते और माँ से दूर-दूर भागते

तब माँमोनी पकड़ लेती उन्हें जहाँ-तहाँ
ताँत हटा कर हठ करती, पिला देती दूध
कहती, स्तन में दुःख होगा दूध नहीं पिओगे यदि तुम

गदाई की समाधि के पश्चात
माँ को पड़ गई थी दूध की गाँठें स्तनों में ।
अम्बर रंजना पाण्डेय
About the poet

अम्बर रंजना पाण्डेय

View profile & all 79 Poems / Stories

More from अम्बर रंजना पाण्डेय

  1. आओ - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  2. सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन अज्ञेय - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  3. ब्रह्मपुत्र में निर्वसन - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  4. चरम रूप से वेध्य - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  5. कालीघाट पर सेंदूर की दोकान - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like