अपूरब गोस्वामी के प्रेत से भेंट - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

अम्बर रंजना पाण्डेयअम्बर रंजना पाण्डेय15 Sept 1980

7 min read · 12.4K reads

उखरामठ में भगवान के विग्रह से उतार मारी कण्ठ पर
तुलसी दल की माला महन्त ने
जैसे स्वामी स्त्री की ताड़ना करता है लीला। लीला में
रात्रिभर तुलसीपत्र की माला पहने जागती रही

अपूरब गोस्वामी ने कमल के फूलों से एक दोपहरी
मेरे अबसन नितम्बों का प्रहर भर ताड़न किया था
पद्म जानो खिल गए थे नितम्बों पर ऐसे रक्ताभ
वह हो गए थे, हाथ फेरने पर भी पीड़ित होते थे
उखरामठ में आकर निम्बार्क प्रभु

यह कैसी ताड़ना की इच्छावती मैं कीच में गिरती हूँ
रात्रि रास की बेला अपूरब गोस्वामी आ बैठ गए मेरे निकट
माँगने लगे कौर का प्रसाद
कहाँ रही इतने दिन मेरी दुलारी तोता बाला ठाकुर?

तुम कहाँ चले गए थे अपूरब गोस्वामी, कोलाहल से भरे भुवन में अपनी तोता को त्याग ?
दोनों ने दिया नहीं कोई उत्तर खिला दिया भोग का
पेड़ा और संदेश
 
जाने लगे जब — मैं रोई । तब बोले अपूरब गोस्वामी
यह सालिग्राम, यह रासमण्डल, यह नक्षत्र, यह सुवर्णरेखा
ये तुम्हारे अब तक पुष्ट नितम्ब और जोगिया से झाँकती
कदली के खम्भ की भाँति जँघाएँ
यह युगलछबि से उतरे कमलकुसुम और कर्पूरगन्ध
सब उसकी छाया है
भिन्न भिन्न प्रकट हो रही है क्योंकि
ब्रह्मतत्त्व इनमें अल्प-अधिक है

अन्तर्धान हो गए रह गया छबि का संस्मरण
कर्पूर की गन्ध की भाँति कथा सुनने के पश्चात
दुख की भाँति जो ह्रदय भरता है किन्तु दूर होता है
ढोल सुनकर रोने लगी तब आचार्य बोले — 
संस्कार है ये ऐसी ही धुलता है ।
अम्बर रंजना पाण्डेय
About the poet

अम्बर रंजना पाण्डेय

View profile & all 79 Poems / Stories

More from अम्बर रंजना पाण्डेय

  1. आओ - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  2. सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन अज्ञेय - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  3. ब्रह्मपुत्र में निर्वसन - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  4. चरम रूप से वेध्य - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  5. कालीघाट पर सेंदूर की दोकान - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी