सूर्यास्त के आसमान

आलोकधन्वाआलोकधन्वा2 Sept 1948

1 min read · 12.4K reads

उतने सूर्यास्त के उतने आसमान

उनके उतने रंग

लंबी सडकों पर शाम

धीरे बहुत धीरे छा रही शाम

होटलों के आस-पास

खिली हुई रौशनी

लोगों की भीड़

दूर तक दिखाई देते उनके चेहरे

उनके कंधे जानी-पहचानी आवाज़ें

कभी लिखेंगे कवि इसी देश में

इन्हें भी घटनाओं की तरह!

आलोकधन्वा
About the poet

आलोकधन्वा

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like