मीर पर बातें करो
तो वे बातें भी उतनी ही अच्छी लगती हैं
जितने मीर
और तुम्हारा वह कहना सब
दीवानगी की सादगी में
दिल-दिल करना
दुहराना दिल के बारे में
ज़ोर देकर कहना अपने दिल के बारे में कि
जनाब यह वही दिल है
जो मीर की गली से हो आया है।
(1996)

वो जिएँ क्या जिन्हें जीने का हुनर भी न मिलादश्त में ख़ाक उड़ाते रहे घर भी न मिला
इतनी रेलें चलती हैंभारत में
पुराने शहर की इस छत परपूरे चांद की रात
‘गरम हवा’ में आखिरी बार देखाबलराज साहनी को
रात के आवारामेरी आत्मा के पास भी रुको