यह नगर और हमारा प्रेम - आलोक श्रीवास्तव-२

आलोक श्रीवास्तव-२आलोक श्रीवास्तव-२15 Sept 1968

5 min read · 12.4K reads

इस नगर से गुजरते हुए डर लग रहा है
इन पहचाने रास्तों पर
आहत पड़ा है हमारा प्यार

शोषण के इस विशाल तंत्र में
अपनी उम्र खत्म होने से पहले मेरे रिश्ते
दिल में खौफ पैदा करते हैं
अचानक कोई साया
ख़याल छू कर गुजर जाता है

याद हैं तुम्हें शाम के रंग ?
गुजरे वक्त की किताबों के हर्फ ?

तुम जो इस धरती पर
सबसे सुंदर घटना थीं मेरे लिये
तुम जो बेइंतहां ख़ूबसूरत स्मृति हो अब
मेरे अतीत का अर्थ
मेरे वजूद का हिस्सा
जो कहीं इस नगर के वीरानों में छूट गया है
कैसे दोष दूं तुम्हें
इल्जाम खुद को देना भी कहीं से वाजिब नहीं

एक कशिश है भीतर
गुजरे मौसमों के रंग
गयी हवाओं का स्पर्श
बीते खयाल रास्ता चलते
अचानक टोंक जाते हैं

इस शहर के ज्यादातर मोड़,
ज्यादातर रास्ते
ये तमाम पेड़ और मकानात
अप्णी अमरता घोषित कर रहे हैं
कहीं नहीं हैं हमारी मुहब्बत के निशान

डर लग रहा है गुजरते हुए
इस अजीमुश्शान, भव्य और महान नगर से ।
आलोक श्रीवास्तव-२
About the poet

आलोक श्रीवास्तव-२

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like