तुम नहीं जानोगी कभी - आलोक श्रीवास्तव-२

आलोक श्रीवास्तव-२आलोक श्रीवास्तव-२15 Sept 1968

6 min read · 12.4K reads

तुम नहीं जानोगी कभी
एक मामूली आदमी कैसे करता है प्यार

चिंता, दुख और बेबसी की
अथाह यमुना को पार कर
किस तरह बचा लाता है
जीवन और धरती के लिये
बेइंतहा कशिश

चट्टानों पर कुदाली की चोट करते
बंजर को हमवार बनाते
जंगलों में लकड़ियां बीनते
इस आदमी के पसीने में
एक अमृत है
जीवन भर नहीं जान पाओगी
तुम उसका स्वाद

बाढ़ के पानी से
बहा है कितनी बार उसका घर
टूटी शहतीरों के बीच उदास खड़े
इस आदमी ने
हर बार नये सिरे से बनाया है बसेरा
उसके साथ हमेशा रही है
भादों की डरावनी अंधेरी रातों में
आले पर टिमटिमाती
दिये की लौ

समय के विशाल फाटकों की सांकल
सुनी है अक्सर उसने
नींद के तीसरे पहर में !

उसकी भी नींद में एक सपना है
और उस सपने की रेशम जैसी
एक कोमल भाषा भी है
जिसे कभी कभी ज़मीन सुनती है
और कभी कभी
फूल, पत्ती और टहनियां भी
तुम नहीं जानोगी कभी
अर्थ उस भाषा का !

जीवन इसी तरह तय करता जायेगा
समय की विशाल दूरियां
तुम भी जी चुकोगी एक ज़िंदगी
इच्छायें पूरी होने और न होने के
दुख-सुख से भरी

एक मामूली आदमी का प्यार नेमत होता है
धरती पर लहलहाती फसलों जैसा
शायद जानोगी तुम भी
मगर बहुत दिनों बाद !
आलोक श्रीवास्तव-२
About the poet

आलोक श्रीवास्तव-२

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी