मेरा प्रेम और तुम्हारी निष्ठुर आंखें - आलोक श्रीवास्तव-२

आलोक श्रीवास्तव-२आलोक श्रीवास्तव-२15 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

यह कैसा प्रेम है !

कितने मजबूर हैं मेरे शब्द
और सच कितनी निष्ठुर तुम्हारी आँखें

यह कैसी ऋतु है
कितने चटक खिले हैं पलाश यहाँ
पर कितनी दूर हो तुम
अपने ही जंगल में कहीं खोयी

कितना सुनसान है यह रास्ता मेरे घर का
बहुत निर्जन हैं यहां हवायें
और सच कितनी विभोर अपनी ही दुनिया में तुम!
क्या कभी नहीं समझ सकोगी मेरा कोई भी शब्द

कैसा है यह प्रेम !
जितना ही सघन होता जाता है
उतनी ही दूर कहीं खोती जाती हो तुम...

...और यहां मेरी हथेली में रह जाते हैं
थोड़े से रीते शब्द
थोड़े से झरे पलाश
........
......
....
 
आलोक श्रीवास्तव-२
About the poet

आलोक श्रीवास्तव-२

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like