वो दौर दिखा जिसमें इन्सान की ख़ूशबू हो - आलोक श्रीवास्तव-१

आलोक श्रीवास्तव-१आलोक श्रीवास्तव-१30 Sept 1971

3 min read · 12.4K reads


वो दौर दिखा जिसमें इन्सान की ख़ूशबू हो
अन्सान की आखों में ईमान की खुशबू हो

पाकीजा अजाओं में मीरा के भजन गूंजें
नौ दिन के उपासन में रमजान की खुशबू हो

मैं उसमें नज़र आऊ वो मुझमें नज़र आये
इस जान की खुशबू में उस जान की खुशबू हो

मस्जिद की फिजाओं में महकार हो चन्दन की
मंदिर की फिजाओं में लोबान की खुशबू हो

हम लोग भी फिर ऐसे बेनाम कहाँ होंगे
हममें भी अगर तेरी पहचान की खुशबू हो
आलोक श्रीवास्तव-१
About the poet

आलोक श्रीवास्तव-१

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like