जाड़े के बर्फ़ीले दिन - आलोक श्रीवास्तव-१

आलोक श्रीवास्तव-१आलोक श्रीवास्तव-१30 Sept 1971

2 min read · 12.4K reads

जाड़े के बर्फ़ीले दिन,
लाल गुलाबी पीले दिन।

स्वेटर, मफ़लर, कनटोपे,
पहन के निकले गीले दिन।

लम्बी-लम्बी कीलें रात
छोटे और नुकीले दिन।

फ़ाग के मोज़ों से निकले,
नंगे पाँव हठीले दिन।

नाक पे आकर बैठ गए,
पाजी सर्द चुटीले दिन।

रख दीजे संदूकों में,
गर्मी वाले ढीले दिन।
आलोक श्रीवास्तव-१
About the poet

आलोक श्रीवास्तव-१

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like