इक हुनर है वो भी विरसे में मिला है - आलोक श्रीवास्तव-१

आलोक श्रीवास्तव-१आलोक श्रीवास्तव-१30 Sept 1971

3 min read · 12.4K reads


इक हुनर है वो भी विरसे में मिला है
देख लीजे हाँथ में सब कुछ लिखा है

हिचकियाँ साँसों को जख्मी कर रही हैं
यूं मुझे फिर याद कोई कर रहा है

नींद की मासूम परियां चौंकाती हैं
एक बूढा ख़्वाब ऐसे खांसता है

चाँद से नजदीकियां बढ़ने लगी है
आदमी में फासला था फासला है

सांस की पगडंडियाँ भी खत्म समझो
अब यहाँ से सीधा सच्चा रास्ता है

मैं बदलते वक्त से डरता नहीं हूँ
कौन है जो मेरे अंदर कांपता है


 
आलोक श्रीवास्तव-१
About the poet

आलोक श्रीवास्तव-१

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुलप्रेम पर फुटकर नोट्सएकजिन्हें यात्राओं से प्रेम होता है— लवली गोस्वामीगतिहीन जीवन की मतिहीन कवितातुम्हारी पाषाण सतह पर जहाँ-जहाँ भी नमी रह जाती हैरौशनी की नज़र से ओझल ज़रा-सा अँधेरा बचा रहता है— लवली गोस्वामी