तब

आलोक कुमार मिश्राआलोक कुमार मिश्रा10 Sept 1984

1 min read · 12.4K reads

पहले...

पहले

नोची गई सहअस्तित्व की चादर

ख़ूब नाची लिप्सा

जीभ लपलपाकर

घुला बारूद रग-रग में

गूँजा इंसानी झुंडों का अट्टहास

बरसों-बरस लगातार

छेदा गया हर ओर से तन

रोया बरसों तलक

ज़ार-ज़ार उसका मन

जब बची न रत्ती भर भी मर्यादा

नाउम्मीदी हो गई सब्र से ज़्यादा

तब... तब...

धसें ये पहाड़

तब

फटे ये पहाड़।

आलोक कुमार मिश्रा
About the poet

आलोक कुमार मिश्रा

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like