जब

आलोक कुमार मिश्राआलोक कुमार मिश्रा10 Sept 1984

1 min read · 12.4K reads

जब उड़ोगे तब जानोगे

कि जाने कब से हो तुम

ज़िदगी के पिंजरे में।

चलोगे तब पता चलेगा

कि पैरों में पड़ी है

जाने कितनी मज़बूरियों की बेड़ी।

जगोगे तब समझोगे

कि अब तक जिसे समझे थे हक़ीक़त

सब सपना था या भ्रम।

पढ़ोगे तो महसूस करोगे

कि कितनी ही आवाज़ें

इतिहास के पन्नों में नहीं हुई हैं दर्ज।

उठाओगे सिर तब देखोगे कि

जो धरती है क़दमों तले

सुदूर क्षितिज तक है उसका विस्तार।

आलोक कुमार मिश्रा
About the poet

आलोक कुमार मिश्रा

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like