इक सुब्ह है जो हुई नहीं है

Ali Sardar JafriAli Sardar Jafri29 Nov 1913 – 1 Aug 2000

1 min read · 12.7K reads

इक सुब्ह है जो हुई नहीं है

इक रात है जो कटी नहीं है

मक़्तूलों का क़हत पड़ न जाए

क़ातिल की कहीं कमी नहीं है

वीरानों से आ रही है आवाज़

तख़्लीक़-ए-जुनूँ रुकी नहीं है

है और ही कारोबार-ए-मस्ती

जी लेना तो ज़िंदगी नहीं है

साक़ी से जो जाम ले न बढ़ कर

वो तिश्नगी तिश्नगी नहीं है

आशिक़-कुशी ओ फ़रेब-कारी

ये शेवा-ए-दिलबरी नहीं है

भूखों की निगाह में है बिजली

ये बर्क़ अभी गिरी नहीं है

दिल में जो जलाई थी किसी ने

वो शम-ए-तरब बुझी नहीं है

इक धूप सी है जो ज़ेर-ए-मिज़्गाँ

वो आँख अभी उठी नहीं है

हैं काम बहुत अभी कि दुनिया

शाइस्ता-ए-आदमी नहीं है

हर रंग के आ चुके हैं फ़िरऔन

लेकिन ये जबीं झुकी नहीं है

Ali Sardar Jafri
About the poet

Ali Sardar Jafri

Ali Sardar Jafri (29 November 1913 – 1 August 2000) was an Indian writer of Urdu language. He was also a poet, critic and film lyricist. Literary career Jafri embarked on his literary career in 1938 with the publication of his first collection of short storie…

View profile & all 23 Poems / Stories

More from Ali Sardar Jafri

  1. काम अब कोई न आएगा बस इक दिल के सिवा

    काम अब कोई न आएगा बस इक दिल के सिवारास्ते बंद हैं सब कूचा-ए-क़ातिल के सिवा

    12.7K reads
  2. मैं जहाँ तुम को बुलाता हूँ वहाँ तक आओ

    मैं जहाँ तुम को बुलाता हूँ वहाँ तक आओमेरी नज़रों से गुज़र कर दिल-ओ-जाँ तक आओ

    12.6K reads
  3. शिकस्त-ए-शौक़ को तकमील-ए-आरज़ू कहिए

    शिकस्त-ए-शौक़ को तकमील-ए-आरज़ू कहिएजो तिश्नगी हो तो पैमाना-ओ-सुबू कहिए

    12.6K reads
  4. अब आ गया है जहाँ में तो मुस्कुराता जा

    अब आ गया है जहाँ में तो मुस्कुराता जाचमन के फूल दिलों के कँवल खिलाता जा

    12.6K reads
  5. मस्ती-ए-रिंदाना हम सैराबी-ए-मय-ख़ाना हम

    मस्ती-ए-रिंदाना हम सैराबी-ए-मय-ख़ाना हमगर्दिश-ए-तक़दीर से हैं गर्दिश-ए-पैमाना हम

    12.6K reads

More Poetry & Stories You May Like