शाम होती है सहर होती है ये वक़्त-ए-रवाँ - अली सरदार जाफ़री

अली सरदार जाफ़रीअली सरदार जाफ़री29 Sept 1913 – 1 Sept 2000

2 min read · 12.4K reads

शाम होती है सहर होती है ये वक़्त-ए-रवाँ
जो कभी मेरे सर पे संग-गराँ बन के गिरा

राह में आया कभी मेरी हिमाला बन कर
जो कभी उक्दा बना ऐसा कि हल ही न हुआ

अश्क बन कर मेरी आँखों से कभी टपका है
जो कभी ख़ून-ए-जिगर बन के मिज़्श्ग़ाँ पर आया

आज बेवास्ता यूँ गुज़रा चला जाता है
जैसे मैं कशमकश-ए-ज़ीस्त में शामिल ही नहीं
अली सरदार जाफ़री
About the poet

अली सरदार जाफ़री

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like