तेरे दयार में कोई ग़म-आशना तो - ज़ैदी

अली जव्वाद ज़ैदीअली जव्वाद ज़ैदी

4 min read · 12.4K reads

तेरे दयार में कोई ग़म-आशना तो नहीं
मगर वहाँ के सिवा और रास्ता तो नहीं

सिमट के आ गई दुनिया क़रीब-ए-मय-ख़ाना
कोई बताओ यही ख़ाना-ए-ख़ुदा तो नहीं

लबों पर आज तबस्सुम की मौज मचली है
कोई मुझे किसी गोशे से देखता तो नहीं

बना लें राह इसी ख़ार-जार से हो कर
जुनून-ए-शौक़ का ये फ़ैसला बुरा तो नहीं

सबब हो कुछ भी तेरे इंफ़िआल का लेकिन
मेरी शिकस्त से पहले कभी हुआ तो नहीं

न रेग-ए-गर्म न काँटे न रह-ज़न न ग़नीम
ये रास्ता कहीं ग़ैरों का रास्ता तो नहीं

दयार-ए-सजदा में तक़लीद का रिवाज भी है
जहाँ झुकी है जबीं उन का नक़्श-ए-पा तो नहीं

ख़याल-ए-साहिल ओ फ़िक्र-ए-तबाह-कारी-ए-मौज
ये सब है फिर भी तमन्ना-ए-ना-ख़ुदा तो नहीं
अली जव्वाद ज़ैदी
About the poet

अली जव्वाद ज़ैदी

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

दरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडेजूते पर पॉलिश करते हुएजूते पर पॉलिश करते हुएउसके चेहरे पर आई शिकन को पढ़ रहा हूँ— ललन चतुर्वेदी