चाल मुझ तोते की, बुढ़ापे
में बदल गई
बदली कहाँ है मेरी तोती
मेरे राम जी
बहुएँ हैं घर में, मगर
निज धोतियों को
ख़ुद ही रगड़ के है धोती
मेरे राम जी
फँसी रही मोह में, जवानी
से बुढ़ापे तक
तोते पे नज़र कब होती
मेरे राम जी
पहले तो पाँच बेटी-बेटों
को सुलाया साथ
अब सो रहे हैं पोते-पोती
मेरे राम जी








