नानी नातिनों की

अल्हड़ बीकानेरीअल्हड़ बीकानेरी17 Sept 1937 – 17 Sept 2009

1 min read · 12.4K reads

तज के गृहस्थी, वानप्रस्थी की

तरह मैंने

पुण्य कमाने की कल ठानी

मेरे राम जी

छत की मुँडेरों पे फुदकते

कबूतरों को

डालने गया मैं दाना-पानी

मेरे राम जी

पीछे-पीछे आके तभी, नथुने

फुला के तभी

बोली मेरी नातिनों की नानी

मेरे राम जी

''दैया, मेरा खसम, कबूतरी

को डाले दाना

चढ़ी कैसी बुड्ढे पे जवानी''

मेरे राम जी।

अल्हड़ बीकानेरी
About the poet

अल्हड़ बीकानेरी

View profile & all 24 Poems / Stories