सिर की मुँडेरों पे ढाँचे हैं
बाल गिनती के
गँजा हुआ मेरा तो कपाल
मेरे राम जी
मुझको कुढ़ाने के लिए ही
मेरी बुढ़िया ने
रँगे काली मेहँदी से बाल
मेरे राम जी।
लाड़ली बहू के साथ, पर
से वो निकली तो
हुआ ऐसा जादुई कमाल
मेरे राम जी
बहू लगी सास जैसी, सास
लगी बहू जैसी
आ गया मोहल्ले में भूचाल
मेरे राम जी।








