मन की सुहेली सब करतीं सुहागिनि सु - आलम

आलमआलम

2 min read · 12.4K reads

मन की सुहेली सब करतीं सुहागिनि सु,
              अँक की अँकोर दै कै हिये हरि लायौ है ।
कान्ह मुख चूमि-चूमि सुख के समूह लै-लै,
              काहू करि पातन पतोखी दूध प्यायौ है ।
आलम अखिल लोक-लोकनि को अँसी ईस,
              सूनो कै ब्रह्माण्ड सोई गोकुल में आयौ है ।
ब्रह्म त्रिपुरारि पचि हारि रहे ध्यान धरि,
              ब्रज की अहीरिनि खिलौना करि पायौ है ।