ज़रा सी धूप ज़रा सी नमी के आने से
मैं जी उठा हूँ ज़रा ताज़गी के आने से
उदास हो गये यकलख़्त[1] शादमां[2] चेहरे
मेरे लबों पे ज़रा सी हँसी के आने से
दुखों के यार बिछड़ने लगे हैं अब मुझ से
ये सानेहा[3] भी हुआ है खुशी के आने से
करख़्त[4] होने लगे हैं बुझे हुए लहजे
मिरे मिजाज़ में शाइस्तगी[5] के आने से
बहुत सुकून से रहते थे हम अँधेरे में
फ़साद पैदा हुआ रौशनी के आने से
यक़ीन होता नहीं शहर-ए-दिल अचानक यूँ
बदल गया है किसी अजनबी के आने से
मैं रोते रोते अचानक ही हंस पड़ा आलम
तमाशबीनों में संजीदगी के आने से
मैं जी उठा हूँ ज़रा ताज़गी के आने से
उदास हो गये यकलख़्त[1] शादमां[2] चेहरे
मेरे लबों पे ज़रा सी हँसी के आने से
दुखों के यार बिछड़ने लगे हैं अब मुझ से
ये सानेहा[3] भी हुआ है खुशी के आने से
करख़्त[4] होने लगे हैं बुझे हुए लहजे
मिरे मिजाज़ में शाइस्तगी[5] के आने से
बहुत सुकून से रहते थे हम अँधेरे में
फ़साद पैदा हुआ रौशनी के आने से
यक़ीन होता नहीं शहर-ए-दिल अचानक यूँ
बदल गया है किसी अजनबी के आने से
मैं रोते रोते अचानक ही हंस पड़ा आलम
तमाशबीनों में संजीदगी के आने से








