सियाहियों को निगलता हुआ नज़र आया - आलम खुर्शीद

आलम खुर्शीदआलम खुर्शीद11 Sept 1959

3 min read · 12.4K reads

सियाहियों को निगलता हुआ नज़र आया
कोई चराग़ तो जलता हुआ नज़र आया

दुखों ने राब्ते[1] मज़बूत कर दिए अपने
तमाम शहर बदलता हुआ नज़र आया

शदीद[2] प्यास ज़मीं पर गिराने वाली थी
कि एक चश्मा[3] उबलता हुआ नज़र आया

वो मेरे साथ भला कितनी दूर जाएगा
जो हर कदम पे सँभलता हुआ नज़र आया

नई हवा से बचूँ कैसे मैं कि शहर मेरा
नए मिज़ाज में ढलता हुआ नज़र आया

तवकआत[4] ही उठने लगीं ज़माने से
जो एक शख़्स बदलता हुआ नज़र आया

शिकस्त दे के मुझे खुश तो था बहुत आलम
मगर वो हाथ भी मलता हुआ नज़र आया
आलम खुर्शीद
About the poet

आलम खुर्शीद

View profile & all 47 Poems / Stories

More from आलम खुर्शीद

  1. अपने घर में ख़ुद ही आग लगा लेते हैं - आलम खुर्शीद

    अपने घर में ख़ुद ही आग लगा लेते हैंपागल हैं हम अपनी नींद उड़ा लेते हैं

    12.4K reads
  2. उम्र सफर में गुजरी लेकिन शौके-सियाह्त बाकी है - आलम खुर्शीद

    उम्र सफर में गुजरी लेकिन शौके-सियाह्त बाकी हैकोई मुसाफत खत्म हुई है ,कोई मुसाफत बाकी है

    12.4K reads
  3. एक अजब सी दुनिया देखा करता था - आलम खुर्शीद

    एक अजब सी दुनिया देखा करता थादिन में भी मैं सपना देखा करता था

    12.4K reads
  4. क़ुर्बतो के बीच जैसे फ़ासला रहने लगे - आलम खुर्शीद

    क़ुर्बतो के बीच जैसे फ़ासला रहने लगेयूँ किसी के साथ रहकर हम जुदा रहने लगे

    12.3K reads
  5. कोई मौक़ा नहीं मिलता हमें अब मुस्कुराने का - आलम खुर्शीद

    कोई मौक़ा नहीं मिलता हमें अब मुस्कुराने काबला का शौक़ था हम को कभी हँसने-हँसाने का

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी