किस लम्हे हम तेरा ध्यान नहीं करते - आलम खुर्शीद

आलम खुर्शीदआलम खुर्शीद11 Sept 1959

4 min read · 12.4K reads

किस लम्हे हम तेरा ध्यान नहीं करते
हाँ कोई अहद-ओ-पैमान[1] नहीं करते

हर दम तेरी माला जपते हैं लेकिन
गलियों कूचों में ऐलान नहीं करते

अपनी कहानी दिल में छुपा कर रखते हैं
दुनिया वालों को हैरान नहीं करते

इक कमरे को बंद रखा है बरसों से
वहाँ किसी को हम मेहमान नहीं करते

इक जैसा दुःख मिलकर बाँटा करते हैं
इक दूजे पर हम एहसान नहीं करते

कुछ रस्ते मुश्किल ही अच्छे लगते हैं
कुछ रस्तों को हम आसान नहीं करते

रस्ते में जो मिलता है मिल लेते हैं
अच्छे बुरे की अब पहचान नहीं करते

जी करता है भालू बन्दर नाम रखें
कौन सी वहशत हम इंसान नहीं करते

आलम उसके फूल तो कब के सूख गए
क्यूँ ताज़ा अपना गुलदान नहीं करते
आलम खुर्शीद
About the poet

आलम खुर्शीद

View profile & all 47 Poems / Stories

More from आलम खुर्शीद

  1. अपने घर में ख़ुद ही आग लगा लेते हैं - आलम खुर्शीद

    अपने घर में ख़ुद ही आग लगा लेते हैंपागल हैं हम अपनी नींद उड़ा लेते हैं

    12.4K reads
  2. उम्र सफर में गुजरी लेकिन शौके-सियाह्त बाकी है - आलम खुर्शीद

    उम्र सफर में गुजरी लेकिन शौके-सियाह्त बाकी हैकोई मुसाफत खत्म हुई है ,कोई मुसाफत बाकी है

    12.4K reads
  3. एक अजब सी दुनिया देखा करता था - आलम खुर्शीद

    एक अजब सी दुनिया देखा करता थादिन में भी मैं सपना देखा करता था

    12.4K reads
  4. क़ुर्बतो के बीच जैसे फ़ासला रहने लगे - आलम खुर्शीद

    क़ुर्बतो के बीच जैसे फ़ासला रहने लगेयूँ किसी के साथ रहकर हम जुदा रहने लगे

    12.3K reads
  5. कोई मौक़ा नहीं मिलता हमें अब मुस्कुराने का - आलम खुर्शीद

    कोई मौक़ा नहीं मिलता हमें अब मुस्कुराने काबला का शौक़ था हम को कभी हँसने-हँसाने का

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like