जल बुझा हूँ मैं मगर सारा जहाँ ताक[1] में है
कोई तासीर[2] तो मौजूद मिरी ख़ाक में है
खेंचती रहती है हर लम्हा मुझे अपनी तरफ़
जाने क्या चीज़ है जो पर्दा-ए-अफ़्लाक[3]
कोई सूरत भी नहीं मिलती किसी सूरत में
कूज़ा-गर[4] कैसा करिश्मा तिरे इस चाक में है
कैसे ठहरूँ कि किसी शहर से मिलता ही नहीं
एक नक़्शा जो मिरे दीदा-ए-नमनाक[5] में है
ये इलाका भी मगर दिल ही के ताबे[6] ठहरा
हम समझते थे अमाँ[7] गोशा-ए-इदराक[8] में है
क़त्ल होते हैं यहाँ नारा-ए-एलान के साथ
वज़अ-दारी[9] तो अभी आलम-ए-सफ़्फ़ाक[10] में है
कितनी चीज़ों के भला नाम तुझे गिनवाऊँ
सारी दुनिया ही तो शामिल मिरी इम्लाक[11] में है
रायगाँ[12] कोई भी शै होती नहीं है आलम
ग़ौर से देखिये क्या क्या ख़स-ओ-ख़ाशाक[13] में है