अंखियों में आ जा निंदिया - अलका सिन्हा

अलका सिन्हाअलका सिन्हा9 Sept 1964

3 min read · 12.4K reads

हो के चांदनी पे तू सवार
अंखियों में आ जा निंदिया...
खूब पढ़ेगी, खूब बढ़ेगी
जैसे कोई चढ़ती बेल,
हर मुश्किल से टकराएगी
जीतेगी जीवन का खेल।
तू पा लेगी वो ऊंचाई
हैरत से देखे दुनिया
अंखियों में आ जा निंदिया...
धीरे-धीरे झूला झूले
जा पहुंचेगी अम्बर पार,
उड़ने वाला घोड़ा लेक
आएगा एक राजकुमार।
डोली ले जाएगा एक दिन
सजकर बैठी है गुड़िया।
अंखियों में आ जा निंदिया...
अलका सिन्हा
About the poet

अलका सिन्हा

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like