रह़गुजर - अकील नोमानी

Aqeel Nomaniअकील नोमानी19 May 1958

3 min read · 12.4K reads

टूटी हुई शबीह की तस्ख़ीर क्या करें
बुझते हुए ख़याल को ज़ंजीर क्या करें

अंधा सफ़र है ज़ीस्त किस छोड़ दें कहाँ
उलझा हुआ सा ख़्वाब है ताबीर क्या करें

सीने में जज़्ब कितने समुंदर हुए मगर
आँखों पे इख़्तिसार की तदबीर क्या करें

बस ये हुआ कि रास्ता चुप-चाप कट गया
इतनी सी वारदात की तश्हीर क्या करें

साअत कोई गुज़ार भी लें जी तो लें कभी
कुछ ओर अपने बाब में तहरीर क्या करें
Aqeel Nomani
About the poet

Aqeel Nomani अकील नोमानी

1958 में जन्मे अकील नोमानी अकील साहब पिछले 27 सालों से बरेली जिले के एक छोटे से कस्बे मीरगंज में रह रहे हैं। उन्हें कविता का यह शौक विरासत में मिला, वास्तव में उनके माता-पिता साधारण किरायेदार थे, लेकिन मूड सूफियाना का था, इसलिए वे अपने घर पर कव्वाली, शेरो शाय…

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like