तहलील - अख़्तर-उल-ईमान

Akhtar ul Imanअख़्तर-उल-ईमान12 Nov 1915 – 9 Mar 1996

5 min read · 12.4K reads

मेरी माँ अब मिट्टी के ढेर के नीचे सोती है
उसके जुमले, उसकी बातों,
जब वह ज़िंदा थी, कितना बरहम (ग़ुस्सा) करती थी
मेरी रोशन तबई (उदारता), उसकी जहालत
हम दोनों के बीच एक दीवार थी जैसे

रात को ख़ुशबू का झोंका आए, जि़क्र न करना
पीरों की सवारी जाती है
दिन में बगूलों की ज़द में मत आना
साये का असर हो जाता है
बारिश-पानी में घर से बाहर जाना तो चौकस रहना
बिजली गिर पड़ती है- तू पहलौटी का बेटा है

जब तू मेरे पेट में था, मैंने एक सपना देखा था-
तेरी उम्र बड़ी लंबी है
लोग मोहब्बत करके भी तुझसे डरते रहेंगे

मेरी माँ अब ढेरों मन मिट्टी के नीचे सोती है
साँप से मैं बेहद ख़ाहिफ़ हूँ
माँ की बातों से घबराकर मैंने अपना सारा ज़हर उगल डाला है
लेकिन जब से सबको मालूम हुआ है मेरे अंदर कोई ज़हर नहीं है
अक्सर लोग मुझे अहमक कहते हैं ।

उर्दू से लिप्यंतर : फ़ज़ल ताबिश
Akhtar ul Iman
About the poet

Akhtar ul Iman अख़्तर-उल-ईमान

Akhtar ul Iman (1915–1996) was a noted Urdu poet and screenwriter in Hindi cinema, who had a major influence on modern Urdu nazm. He won the Filmfare Award for Best Dialogue in 1963 for Dharmputra and 1966 for Waqt. He was awarded the 1962 Sahitya Akademi Awa…

View profile & all 13 Poems / Stories

More from Akhtar ul Iman

  1. काले-सफ़ेद परोंवाला परिंदा और मेरी एक शाम - अख़्तर-उल-ईमान

    यह नज़्म अधूरी है। अगर आपके पास उपलब्ध है तो कृपया इसे पूरा कर दें।बर्तन,सिक्के,मुहरें, बेनाम ख़ुदाओं के बुत टूटे-फूटे

    12.4K reads
  2. मैं पयम्बर नहीं - अख़्तर-उल-ईमान

    यह नज़्म अधूरी है। अगर आपके पास उपलब्ध है तो कृपया इसे पूरा कर दें।मैं पयंबर नहीं

    12.4K reads
  3. आख़िरी मुलाक़ात - अख़्तर-उल-ईमान

    आओ कि जश्न-ए-मर्ग-ए-मुहब्बत [1]मनाएँ हमआती नहीं कहीं से दिल-ए-ज़िन्दा की सदा

    12.4K reads
  4. बेत‍आल्लुक़ी - अख़्तर-उल-ईमान

    शाम होती है सहर होती है ये वक़्त-ए-रवाँ[1]जो कभी मेरे सर पे संग-गराँ[2] बन के गिरा

    12.4K reads
  5. बिंत-ए-लमहात - अख़्तर-उल-ईमान

    तुम्हारे लहजे में जो गर्मी-ओ-हलावत[1] हैइसे भला सा कोई नाम दो वफ़ा की जगह

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like