मस्ताना पिए जा यूँ ही मस्ताना पिए जा - अख्तर शीरानी

अख्तर शीरानीअख्तर शीरानी

3 min read · 12.4K reads

मस्ताना पिए जा यूँ ही मस्ताना पिए जा ।
पैमाना तो क्या चीज़ है मयखाना पिए जा ।

कर गर्क मयो-जाम गमे-गर्दिशे अयियाम,
अब ए दिले नाकाम तू रिन्दाना पिए जा ।

मयनोशी के आदाब से आगाह नहीं तू,
जिया तरह कहे साक़िए-मयखाना पिए जा ।

इस बस्ती में है वहशते-मस्ती ही से हस्ती,
दीवाना बन औ बादिले दीवाना पिए जा ।

मयखाने के हँगामे हैं कुछ देर के मेहमाँ,
है सुब्ह क़रीब अख़्तरे-दीवाना पिए जा ।
अख्तर शीरानी
About the poet

अख्तर शीरानी

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like