प्रार्थना - आकांक्षा पारे

Akansha Pareआकांक्षा पारे18 Dec 1976

3 min read · 12.4K reads

करती हूँ कोशिश
निकाल सकूँ मन से तुम्हें
न जाने कब
यादें बन जाती हैं तुम्हारी
ख़ुशी के गीत।

घोर निराशा के क्षण में
रीते मन के साथ
संघर्ष की पगडंडियों पर
चुभता है असफलता का कोई काँटा

अचानक उसी क्षण
जान नहीं पाती कैसे
यादें बन जाती हैं तुम्हारी
धैर्य के पल।

डबडबाई आँखों को
रखती हूँ खुला
उस पल
यादें बन जाती हैं तुम्हारी
दुख में गाई जाने वाली प्रार्थना।
Akansha Pare
About the poet

Akansha Pare आकांक्षा पारे

Akansha Pare

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी