भरोसा - आकांक्षा पारे

Akansha Pareआकांक्षा पारे18 Dec 1976

2 min read · 12.4K reads

भरोसा बहुत ज़रूरी है
इन्सान का इन्सान पर

यदि इन्सान तोड़ता है यकीन
तब
इन्सान ही कायम करता है इसे दोबारा

भरोसे ने ही जोड़ रखें हैं पड़ोस
भरोसे पर ही चलती है कारोबारी दुनिया
भरोसे पर ही
आधी दुनिया
उम्मीद करती है अच्छे कल की

आज भी सिर्फ़
भरोसे पर ही
ब्याह दी जाती हैं बेटियाँ
Akansha Pare
About the poet

Akansha Pare आकांक्षा पारे

Akansha Pare

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like