असफल प्रयास - आकांक्षा पारे

Akansha Pareआकांक्षा पारे18 Dec 1976

2 min read · 12.4K reads

तुम्हें भूलने की कोशिश के साथ
लौटी हूँ इस बार

मगर
तुम्हारी यादें चली आई हैं

सौंधी खुश्बू वाली मिट्टी
साथ चली आती है जैसे
तलवों में चिपक कर

पतलून के मोड़ में
दुबक कर बैठी रेत की तरह
साथ चले आए हैं
तुम्हारे स्मृतियों के मोती।
Akansha Pare
About the poet

Akansha Pare आकांक्षा पारे

Akansha Pare

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like