ओ मेरे दिल!-1 - अज्ञेय

अज्ञेयअज्ञेय7 Sept 1911 – 4 Sept 1987

4 min read · 12.4K reads

धक्-धक्, धक्-धक् ओ मेरे दिल!
तुझ में सामथ्र्य रहे जब तक तू ऐसे सदा तड़पता चल!
जब ईसा को दे कर सूली जनता न समाती थी फूली,
हँसती थी अपने भाई की तिकटी पर देख देह झूली,

ताने दे-दे कर कहते थे सैनिक उस को बेबस पा कर :
ले अब पुकार उस ईश्वर को-बेटे को मुक्त करे आ कर!
जब तख्ते पर कर-बद्ध टँगे, नरवर के कपड़े खून-रँगे,
पाँसे के दाँव लगा कर वे सब आपस में थे बाँट रहे,

तब जिस ने करुणा से भर कर उस जगत्पिता से आग्रह कर
माँगा था, मुझे यही वर दे: इन के अपराध क्षमा कर दे!
वह अन्त समय विश्वास-भरी जग से घिर कर संन्यास-भरी
अपनी पीड़ा की तड़पन में भी पर-पीड़ा से त्रास-भरी

ईसा की सब सहने वाली चिर-जागरुक रहने वाली
यातना तुझे आदर्श बने कटु सुन मीठा कहने वाली!
तुझ में सामथ्र्य रहे जब तक तू ऐसे सदा तड़पता चल-
धक्-धक्, धक्-धक् ओ मेरे दिल!
अज्ञेय
About the poet

अज्ञेय

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like