नन्दा देवी-5 - अज्ञेय

अज्ञेयअज्ञेय7 Sept 1911 – 4 Sept 1987

2 min read · 12.4K reads

समस्या बूढ़ी हड्डियों की नहीं
बूढ़े स्नायु-जाल की है।
हड्डियाँ चटक जाएँ तो जाएँ
मगर चलते-चलते;
देह जब गिरे तो गिरे
अपनी गति से
भीतर ही भीतर गलते-गलते।
कैसे यह स्नायु-जाल उसे चलाता जाये
आयु के पल-पल ढलते-ढलते!
तुम्ही, पर तुम्हीं पर, तुम्हीं पर
टिके रहें थिर नयन-आत्मा के दिये-
अन्त तक जलते-जलते!

सितम्बर, 1972
अज्ञेय
About the poet

अज्ञेय

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like