नन्दा देवी-11 - अज्ञेय

अज्ञेयअज्ञेय7 Sept 1911 – 4 Sept 1987

1 min read · 12.4K reads

 कमल खिला
दो कुमुद मुँदे
नाल लहरायी
सिहरती झील
गहरायी कुहासा
घिर गया।
हंस ने डैने कुरेदे
ग्रीवा झुला पल-भर को
निहारा विलगता फिर तिर गया।

बिनसर, नवम्बर, 1972
अज्ञेय
About the poet

अज्ञेय

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like