नन्दा देवी-10 - अज्ञेय

अज्ञेयअज्ञेय7 Sept 1911 – 4 Sept 1987

5 min read · 12.4K reads

 सीधी जाती डगर थी
क्यों एकाएक दो में बँट गयी?
एक ओर पियराते पाकड़,
धूप, दूर गाँव की झलक,
खगों की सीटियाँ
बाँसुरी में न जाने किस सपनों की
दुनिया की ललक
दूसरी ओर बाँज की काई-लदी
बाँहों की घनी छाँह,
एक गीला ठिठुरता अँधेरा, दूर
चिहुँकता कहीं काँकड़,
प्रश्न उछालता लंगूर।
जहाँ भी दोराहा आता है
मैं दोनों पर चलता हूँ।
सभी जानते हैं कि यों
मैं चरम वरण को टालता
और अपने को छलता हूँ।
पर कोई यह तो बताये
कि क्या कवि
वही नहीं है जिसे पता है
कि मैं ही वह वनानल हूँ
जिस में मैं ही
अनुपल जलता हूँ!
ऐसा होगा तो
कि फिर मिल जाएँगी दोनों राहें।
कवि नहीं वरेगा,
कवि को घेर लेंगी
वरण की बाँहें।
पर कौन कहेगा कि कवि
तब भी कवि रहेगा।
-जब साधक के भीतर
प्रपात की धार-सा
एक ही गुंजार करता
अद्वैत बहेगा?

सितम्बर, 1972
अज्ञेय
About the poet

अज्ञेय

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी