क्वाँर की बयार - अज्ञेय

अज्ञेयअज्ञेय7 Sept 1911 – 4 Sept 1987

2 min read · 12.4K reads

इतराया यह और ज्वार का
क्वाँर की बयार चली,
शशि गगन पार हँसे न हँसे--
शेफाली आँसू ढार चली !
नभ में रवहीन दीन--
बगुलों की डार चली;
मन की सब अनकही रही--
पर मैं बात हार चली !

इलाहाबाद, अक्टूबर, 1948
अज्ञेय
About the poet

अज्ञेय

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like