इत्यलम् - अज्ञेय

अज्ञेयअज्ञेय7 Sept 1911 – 4 Sept 1987

4 min read · 12.4K reads

दुनिया में हम दुखी हैं हमारी ख़बर तू ले;
दुःख दर्द से छुटा हमें एक बार खबर ले।

दुनिया में कोई हमदम न हमको पड़ी नज़र;
तेरे सिवा कोई नहीं दिलदार खबर ले।

तुझ बिन कोई नहीं है दुनिया में मददगार;
ऐ जाने जहां हमदम व ग़म ख्वार खबर ले।

अब तेरे दर पे आ पड़े दुनिया छोड़ हम;
तेरे सिवा कोई नहीं दरबार खबर ले।

तिरिया चरित्र सुनके शोला भड़क उठा
इस बात से हूँ बहुत शर्मसार खबर ले।

इस क़ैद में हम ज़िन्दगी काटेंगी कब तलक़;
रहबर कोई नहीं ऐ रब, तू खबर ले।

मक्र-ओ-फरेब मर्दों ने सताया हमें बहुत;
तू बन के दुश्मनों का खूँखार ख़बर ले।न

हालत है दर्दनाक ज़रा गौर से सुनो;
बरस हो चुके इस हालत में दस हज़ार खबर ले।
अज्ञेय
About the poet

अज्ञेय

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी