हीरो - अज्ञेय

अज्ञेयअज्ञेय7 Sept 1911 – 4 Sept 1987

1 min read · 12.4K reads

सिर से कंधों तक ढँके हुए
वे कहते रहे
कि पीठ नहीं दिखाएंगे--
और हम उन्हें सराहते रहे।

पर जब गिरने पर
उनके नकाब उल्टे तो
उनके चेहरे नहीं थे।
अज्ञेय
About the poet

अज्ञेय

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like