चक्रान्त शिला – 5 - अज्ञेय

अज्ञेयअज्ञेय7 Sept 1911 – 4 Sept 1987

2 min read · 12.4K reads

एक चिकना मौन जिस में मुखर तपती वासनाएँ
दाह खोती लीन होती हैं।
उसी में रवहीन तेरा गूँजता है
छन्द: ऋत विज्ञप्त होता है।

एक काले घोल की-सी रात
जिस में रूप, प्रतिमा, मूर्तियाँ
सब पिघल जातीं ओट पातीं
एक स्वप्नातीत, रूपातीत

पुनीत गहरी नींद की।
उसी में से तू बढ़ा कर हाथ
सहसा खींच लेता-गले मिलता है।
अज्ञेय
About the poet

अज्ञेय

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like