चक्रान्त शिला - 25 - अज्ञेय

अज्ञेयअज्ञेय7 Sept 1911 – 4 Sept 1987

5 min read · 12.4K reads

सागर और धरा मिलते थे जहाँ
सन्धि-रेखा पर मैं बैठा था।
नहीं जानता क्यों सागर था मौन
क्यों धरा मुखर थी।
सन्धि-रेख पर बैठा मैं अनमना
देखता था सागर को किन्तु धरा को सुनता था।
सागर की लहरों में जो कुछ पढ़ता था
रेती की लहरों पर लिखता जाता था।
नहीं जानता क्यों
मैं बैठा था।
पर वह सब तब था जब दिन था।
फिर जब धरती से उठा हुआ सूरज
तपते-तपते हो जीर्ण गिरा सागर में-
तब सन्ध्या की तीखी किरण एक उठ
मुझे विद्ध करती सायक-सी
उसी सन्धि-रेखा से बाँध अचानक डूब गयी।
फिर धीरे-धीरे रात घेरती आयी, फैल गयी
फिर अन्धकार में मौन हो गयी धरा,
मुखर हो सागर गाने लगा गान।
मुझे और कुछ लखने-सुनने
पढ़ने-लिखने को नहीं रहा:
अपने भीतर गहरे में मैं ने पहचान लिया
है यही ठीक। सागर ही गाता रहे
धरा हो मौन, यही सम्यक् स्थिति है।
यद्यपि क्यों मैं नहीं जानता।
फिर मैं सपने से जाग गया
हाँ, जाग गया।
पर क्या यह जगा हुआ मैं
अब से युग-युग
उसी सन्धि-रेखा पर वैसा
किरण-विद्ध ही बँधा रहूँगा?
अज्ञेय
About the poet

अज्ञेय

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाजिस रास्ते गए वेबोली भिक्षुणी “—सुनों! एक दिन इसी रास्ते गए वहएक बालिका—वेश्या के उनके पैर पर माथा टेकते, उसे— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायजीवन-राग/5केवल विचलित आत्माएँ हीगाती हैं यह राग— ब्रजरतन जोशी