चक्रान्त शिला – 16 - अज्ञेय

अज्ञेयअज्ञेय7 Sept 1911 – 4 Sept 1987

2 min read · 12.4K reads

मैं कवि हूँ द्रष्टा, उन्मेष्टा,
सन्धाता, अर्थवाह, मैं कृतव्यय।
मैं सच लिखता हूँ :
लिख-लिख कर सब झूठा करता जाता हूँ।

तू काव्य: सदा-वेष्टित यथार्थ
चिर-तनित, भारहीन, गुरु,
अव्यय। तू छलता है

पर हर छल में
तू और विशद, अभ्रान्त,
अनूठा होता जाता है।
अज्ञेय
About the poet

अज्ञेय

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like