सो जा ललना, सो जा ललना।
मां की गोदी तेरा घर है
तेरा घर है, तेरा घर है,
फिर क्यों मेरे मन में डर है
सोने-चांदी का है पलना।
सो जा ललना, सो जा ललना।
मीठी-मीठी नींद बुला दूं
थपकी दे दे तुझे सुला दूं,
कभी न रोना और मचलना
सो जा ललना, सो जा ललना।
चंदा आया, चंदा आया
साथ बहुत-से तारे लाया,
मीठा दूध कटोरा लाया
अच्छे पथ पर ही तुम चलना।
सो जा ललना, सो जा ललना।
मां की गोदी तेरा घर है
तेरा घर है, तेरा घर है,
फिर क्यों मेरे मन में डर है
सोने-चांदी का है पलना।
सो जा ललना, सो जा ललना।
मीठी-मीठी नींद बुला दूं
थपकी दे दे तुझे सुला दूं,
कभी न रोना और मचलना
सो जा ललना, सो जा ललना।
चंदा आया, चंदा आया
साथ बहुत-से तारे लाया,
मीठा दूध कटोरा लाया
अच्छे पथ पर ही तुम चलना।
सो जा ललना, सो जा ललना।








