प्रतिज्ञा - अज्ञात रचनाकार

अज्ञात रचनाकारअज्ञात रचनाकार

4 min read · 12.4K reads

रचनाकाल: सन 1930

ऐ जन्मभूमि जननी, सेवा तेरी करूंगा,
तेरे लिए जिऊंगा, तेरे लिए मरूंगा।

हर जगह, हर समय में, तेरा ही ध्यान होगा,
निज देश-भेष-भाषा का भक्त मैं रहूंगा।

संसार की विपत्ति हंस-हंस के सब सहूंगा।
तन-मन सभी समर्पित, तेरे लिए, ओ जननी!

पर देश-द्रोही बनकर यह पेट नहीं भरूंगा।
धन-माल और सर्वस्व, यह प्राण वार दूंगा।

होगी हराम मुझको, दुनिया की ऐशो-इशरत,
जब तक स्वतंत्र तुझको, माता मैं कर न लूंगा।

कह-कह के माता! तेरे दुख-दर्द की कहानी,
भारत की लता-पेड़ों तक को जगा मैं दूंगा।

हम हिंद के हैं बच्चे, हिंदोस्तां हमारा,
मैं मात! मरते दम तक कहता यही रहूंगा।
अज्ञात रचनाकार
About the poet

अज्ञात रचनाकार

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी