शिमला का तापमान-2 - अजेय

अजेयअजेय18 Sept 1965

2 min read · 12.4K reads

+2 0c
           
बच्चे बड़े बड़े गुब्बारे ओढ़ रहे हैं
गोल लम्बूतरे
बड़ी-बड़ी गुलाबी कैंडीज़ में से झाँकता
एक मरियल काला बच्चा
मेरे पास आकर रोता है -
‘अंकल ले लो न, कोई भी नहीं ले रहा’
उसकी आंखें प्रोफेशनल हैं
फिर भी भीतर कुछ काँप सा जाता है
तापमान पहले से बढ़ गया है
अजेय
About the poet

अजेय

View profile & all 111 Poems / Stories