जानना

अजेयअजेय18 Sept 1965

1 min read · 12.4K reads

जानना

चीज़ों को वैसा देख पाना था

जैसी वे नहीं दिखती थीं

जानना

दरअसल कूदना था

आग में

जानने ने वह सब जला दिया

जो आज तक जाना था

जानने के बाद पता चला

कि नहीं जानता था।

अजेय
About the poet

अजेय

View profile & all 111 Poems / Stories