बुद्धिस्ट सर्किट

अजेयअजेय18 Sept 1965

1 min read · 12.4K reads

मक्लोडगंज में बंगाली टूरिस्ट पूछता है

बुद्धा कितने का लगाया

तीन ठो लेगा, कमती करेगा?

शेर सिंह मीरुपा को बहुत ग़ुस्सा आया होगा

शेर सिंह मीरुपा अगर दारा सिंह या खली होता

तो जम कर एक थप्पड़ लगाता

लेकिन शेर सिंह मीरुपा थप्पड़ किसे लगाता?

गाहक को

या दुकानदार को?

अजेय
About the poet

अजेय

View profile & all 111 Poems / Stories