आखिरी बात - अजेय

अजेयअजेय18 Sept 1965

3 min read · 12.3K reads

आखिरी बात तो अभी कही जानी है
यह जो कुछ कहा है
आखिरी बात कहने के लिए ही कहा है।

आखिरी बात तो दोस्त
 बरसात की तरह कही जाएगी
बौछारों में
और जो परनाले चलेंगे
पिछली तमाम बातें उनमें बह जाएंगी।
बातों -बातों में बातों की
बेबुनियाद इमारतें ढह जाएंगी।
फिर उसके बाद कोई बात कहने की
ज़रूरत नहीं रह जाएगी।

आखिरी बात कह डालने के लिए ही
जिए जा रहा हूँ
जीता रहूँगा
आखिरी बात कहे जाने तक।
1999
अजेय
About the poet

अजेय

View profile & all 111 Poems / Stories