कोई मुझसे पूछे

अजय सिंहअजय सिंह

1 min read · 12.4K reads

कोई मुझसे पूछे

वह तुम्हारे लिए क्या है

मैं कहूँगा : वह मेरी मुक्ति है

आज़ादी की तमन्ना

खुली हवा

कभी उन्मुक्त झरना

कभी दहकती चट्टान

कभी प्यास

कभी तृप्ति

कभी मृग मरीचिका

कभी रसीले चुंबन

कभी अथाह यातना

कभी अपार सुख

कभी पर पीड़ा

कभी अनंत इंतज़ार

बन कर वह मुझसे लिपट जाती है

मैं उसकी देह के सुनहरे जंगल

में बार-बार गुम होता हुआ

लौटता हूँ सुरक्षित

नए जीवन की ओर

वह ऐसे मिलती है

जैसे धान के खेत की बगल में

अड़हुल का फूल अचानक दिखे

अपनी मोहक सुंदरता

से बेपरवाह

हवा में धीरे-धीरे हिलता हुआ

और ख़ुशी के मारे आप चिल्ला उठें

और उसकी ओर लपकें

अरे, तुम यहाँ!

मुझे उस पर भरोसा है

जैसे तीसरी दुनिया के सर्वहारा

और प्रगतिशील निम्र-पूँजीवादी बुद्धिजीवी को

मार्क्स और माओ पर

अजय सिंह
About the poet

अजय सिंह

सुपरिचित कवि और पत्रकार। जन संस्कृति मंच से संबद्ध।

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like