गुज़ारिश - अजय सहाब

Ajay Pandey 'Sahaab'अजय सहाब29 Apr 1969

4 min read · 12.4K reads

ये गुज़ारिश है दूर चल दो तुम
इस से पहले कि प्यार कर बैठूं
ख़्वाब आँखों में फिर न आ जाएँ
रात भी बेक़रार कर बैठूं

देख, ऐसा न हो तकल्लुफ़ को
दिल का रिश्ता समझ ले दिल मेरा
इस तरह पास पास रहने से
तुमको अपना समझ ले दिल मेरा
यूँ ही कह दो कि आओगे मिलने
और मैं इंतज़ार कर बैठूं

रोज़ मिलना किसी बहाने से
मेरी आदत कहीं न बन जाए
तुम से जो अनकहा सा रिश्ता है
वो मुहब्बत कहीं न बन जाए
ये समझ कर तुम्हारा आँचल है
आँखों को अश्कबार कर बैठूं

सोच कर ये कि तुम संभालोगे
मैं कहीं बेसबब न गिर जाऊं
ये समझ कर कि तुम समेटोगे
और ज़ियादा न मैं बिखर जाऊं
इस भरोसे में तुम सियोगे इसे
पैरहन तार तार कर बैठूं
Ajay Pandey 'Sahaab'
About the poet

Ajay Pandey 'Sahaab' अजय सहाब

अजय पांडे 'साहब' आधुनिक पीढ़ी के सबसे विपुल और लोकप्रिय उर्दू कवियों में से एक हैं, जिनका काम जगजीत सिंह, पंकज उधास, अनूप जलोटा, भूपिंदर मिताली, तलत अजीज, चंदन दास, जैसे गजल के सभी दिग्गजों द्वारा रचित और गाया गया है। सुदीप बनर्जी, गुलाम अब्बास खान, शिशिर पार…

View profile & all 28 Poems / Stories

More from Ajay Pandey 'Sahaab'

  1. इश्क़ का राग जो गाना हो मैं उर्दू बोलूं - अजय सहाब

    इश्क़ का राग जो गाना हो मैं उर्दू बोलूंकिसी रूठे को मनाना हो ,मैं उर्दू बोलूं

    12.5K reads
  2. दिल मेरा सोज़े निहां से उम्र भर बेताब था - अजय सहाब

    दिल मेरा सोज़े निहां से उम्र भर बेताब थाकश्ती ए दिल का मुक़द्दर पुरख़तर गिरदाब था

    12.4K reads
  3. कितनी सुबहें कितनी शामें कितनी रातें छोड़ आये - अजय सहाब

    कितनी सुबहें ,कितनी शामें ,कितनी रातें छोड़ आयेअपना दिल ,अपनी धड़कन और अपनी साँसें छोड़ आये

    12.4K reads
  4. जब भी मिलते हैं तो जीने की दुआ देते हैं - अजय सहाब

    जब भी मिलते हैं तो जीने की दुआ देते हैंजाने किस बात की वो हम को सज़ा देते हैं

    12.4K reads
  5. जिनसे सब रानाइयाँ थीं ,मेरी इस तहरीर में - अजय सहाब

    जिनसे सब रानाइयाँ थीं ,मेरी इस तहरीर मेंअब तो वो रिश्ते सिमट कर रह गए तस्वीर में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like